कुत्ते का दर्दभी नही सह सकते हम(हिन्दू, मुस्लिम)!

कुत्ते का दर्दभी नही सह सकते हम(हिन्दू, मुस्लिम)!फिर...


फ़ोटो में जो कुत्ता का बच्चा है.उस कुत्ते के बच्चे के गले मे कल कुछ मेरे दुकान जे पास के मोहल्लेके छोटे छोटे बच्चो ने एक कागज के टुकड़े को लेकर धागे से तावीज जैसा बनाकर बांध दिया.बच्चों की ये हरकत बड़ी अजीबसी लगी.कुछ देर बाद कुत्ते का बच्चा मोहल्ले के बच्चों के पास से भागकर रास्ते की तरफ भागा. रास्ते पर गाड़ियों की रश होने की वजह से कुत्ते का बच्चा किसी गाड़ी के नीचे ना आ जाये इस फिक्रसे सारे छोटे बच्चे उसके पीछे भागे.छोटे बच्चे रास्ते की तरफ भागता देख,"मामा बच्चों को पीछे हकालों तो, "किसी एक बच्चे की माँ ने आवाज लगाई.मामा ने बच्चों को पीछे  जाने को कहां.एक बच्चे ने मामा को कहां ,''मामा कुत्ते का बच्चा मुसलमान है.''मामा ने बात को सुनकर मुस्कुराया. मैं बड़ा हैरान रहा बैचे की बात सुनकर.बात आज की ही है.कुत्ते का बच्चा रास्ते की तरफ भागा और एक टु व्हिलर के नीचे आ गया.कुत्ते का बच्चा जोर से चिल्लाया.पैर को मार लगने की वजह से चल नही पा रहा था.मोहल्ले के सभी बच्चे को खबर मिलते ही जमा हो गये. सभी बच्चे परेशान थे.थोड़ी देर में मामा आये.चाचा भी वहां खड़े सब देख रहे थे.मामा से चाचा कहां, "कुत्ते के बच्चे के पैर को पट्टी बांधनी होगी".मामा ने दुकान खोली और कपड़ा फाड़ कर लाए. और चाचा ने कुत्ते के बैचे के मुहं को पकड़ा उसके पैर को बैंडेज किया.कुत्ते का बच्चा बैंडेज कराते वक्त चिल्ला रहा था.मगर बैंडेज करवाने के कुछ देर बाद वो हल्के हल्के कदम चल पड़ा.बैंडेज जो फ़ोटो में दिख रहा है.जहां एक कुत्ते के बच्चे के दर्द को सह नही पाते है हम(हिन्दू, मुसलमान).आज की घटना को देखकर यकीन हो गया के चाचा और मामा जैसे लोग है जब तक हमारे देश मे,तब तक देश की अखंडता और एकता पर कोई आंच नही आ सकती है और ना आएंगी.इंशा अल्लाह....
     अफसोस तो बहोत हुआ था,जब दिल्ली में ५०से ज्यादा लोगोकी जान हिंदू मुसलमान फसाद में जा चुकी थी.कई गरीबोंके आशियाने जल चुके थे.दिल ने बहोत रोया .....

अफजल सय्यद (अहमदनगर)महाराष्ट्र

टिप्पण्या